सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Miscreants attacked in Bardpur, two brothers injured

Siddharthnagar News: बर्डपुर में मनबढ़ों ने किया हमला, दो भाई घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked in Bardpur, two brothers injured
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 9 में दबंगों ने हमला कर दो भाइयों को मारपीट कर घायल दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बच्चों के विवाद का बताया जा रहा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बर्डपुर नंबर 9 के टोला सोनबरसा निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग अपने कुछ बाहरी साथियों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लोहे की रॉड व सब्बल से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय के भाई को भी पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का उपचार कराया गया।थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed