{"_id":"69d54a816a21f58b5101a90e","slug":"nepal-deputy-mayor-arrested-for-attacking-armed-police-personnel-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156256-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सशस्त्र पुलिस के जवान पर हमला, नेपाल में उपमेयर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सशस्त्र पुलिस के जवान पर हमला, नेपाल में उपमेयर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा के लालपुर बॉर्डर स्थित शिवबलवा चेकपोस्ट पर सशस्त्र पुलिस के एक जवान पर हमला करने के आरोप में सुद्धोधन गांव पालिका के उपमेयर होम प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार सुबह की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा है।
ऋजानकारी के अनुसार, सुद्धोधन गांव पालिका वार्ड संख्या-5 के शिवबलवा-दोहानी बॉर्डर चेकपोस्ट पर भारत से लाए गए सामान की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उपमेयर चौधरी ने गुस्से में आकर बीओपी हथिहावा कैंप में तैनात सीनियर कांस्टेबल भीम बहादुर चौधरी पर हमला कर दिया और अभद्रता की।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के सुपरिटेंडेंट गोपाल अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान उपमेयर अचानक आक्रोशित हो गए और ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ मारपीट की। घटना के बाद सशस्त्र पुलिस बल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक संतोष आचार्य ने पुष्टि की कि उपमेयर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उपमेयर को ड्यूटी पर तैनात जवान पर हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है।
Trending Videos