सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One lakh inactive consumers suddenly became active, crowd increased at agencies

Siddharthnagar News: अचानक सक्रिय हुए निष्क्रिय रहे एक लाख उपभोक्ता, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
One lakh inactive consumers suddenly became active, crowd increased at agencies
डुमरियागंज में ​​स्थित गैस एजेंसी पर कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रसोई गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी भीड़ के पीछे कई कारण सामने आ रहे है। इसमें पिछले वर्षों में निष्क्रिय रहे एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के अचानक सक्रिय होकर कतार में लगना प्रमुख कारण है। मंगलवार को एजेंसियों पर गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे अधिकांश बुकिंग और ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ता शामिल रहे। इनमें ऐसे भी उपभोक्ता रहे जो मोबाइल से ऑनलाइन बुकिंग किए थे और पर्ची के लिए एजेंसी पर कतार में लगे थे।
Trending Videos

मंगलवार को एजेंसियों पर 12,894 सिलिंडर वितरित हुए जबकि बुधवार को 12,024 गैस सिलिंडर वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शहर में स्थित एजेंसी पर बुकिंग कराने के लिए कतार में लगे उसका क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम से उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन है। जिस पर साल में दो से तीन बार सिलिंडर लेते हैं। अब अचानक संकट सामने आया तो सोचे कि भराकर रख दें ताकि आगे समस्या न आए। वहीं कतार में लगे अधिकांश लोगों ने बताया कि अभी 15 से 20 दिन पहले ही उन्होंने भरा हुआ गैस सिलिंडर था। वर्तमान में चल रहे संकट को देखते हुए एडवांस में भरा सिलिंडर रखने के लिए कतार में लगे हैं। यह भी बताया कि इससे पहले जो गैस सिलिंडर लिए थे, उसके लिए बुकिंग नहीं करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज स्थित एजेंसी पर कतार में लगी एक महिला ने बताया कि उनके नाम के घरेलू गैस कनेक्शन है। वह पहले ही सिलिंडर ले चुकी है। 45 दिन बाद गैस मिलने के नियम के चलते बीच में गैस समाप्त होने की आशंका है। बहू के नाम से जो गैस कनेक्शन मिला है, जिसे वह दो वर्ष से नहीं भराई थीं आज लेकर आई हैं।
--------------
ई-केवाईसी के लिए एजेंसी पर लगी भीड़
चिल्हिया। क्षेत्र के महला इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी पर मंगलवार को पहुंचे उपभोक्ताओं में अधिकांश ई-केवाईसी कराने और बुकिंग कराने वाले शामिल रहे। कतार में लगे क्षेत्र के सराजुल, बाठे, राम कैलाश, गिरजेश पाल, जय प्रकाश मौर्या, रामनरेश साहनी ने बताया कि 10 दिन से गैस लेने के लिए बुकिंग कर रहे थे। लेकिन बुकिंग नहीं हो रही थी। एजेंसी पर पहुंचे तो पता चला कि ई-केवाईसी अपडेट ही नहीं है। इस लिए बुकिंग नहीं हो रही है। अब केवाईसी में करवाने के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। भीड़ की वजह से अभी तक केवाईसी नहीं हो पाया है। इससे सिलिंडर लेने में दिक्कत हो रही है।
------------
बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए लगा रहे चक्कर

शाहपुर। डुमरियागंज में स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी बंद देखकर कुछ वापस हो गए, कुछ एजेंसी का शटर खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि पहले रुटीन के हिसाब से वाहन से उपभोक्ताओं के घर गैस सिलिंडर पहुंच जाता था। इधर गैस सिलिंडर के लिए मारामारी शुरू हो गई। इससे उन्हें बुकिंग कराने के लिए ई-केवाईसी समेत अन्य कागजात दुरुस्त कराने पड़ रहे है। इसके लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे है। वहीं मंगलवार को एजेंसी के गोदाम पर दो ट्रक गैस सिलिंडर आने से कतार में लगे लोगों को मिलने की उम्मीद दिख रही थी।
----------
बोले उपभोक्ता

उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन मिला था। अब गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए कनेक्शन का ई-केवाईसी अपडेट के लिए एजेंसी पर आई थी लेकिन एजेंसी बंद है।
दुर्गावती, हजिरवा



बेटे के नाम से एक घरेलू गैस कनेक्शन करवाया था। ऑनलाइन बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आ रहा है। दो दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं, एजेंसी का आफिस बंद है।
हरिदुललाह, सिकहरा


गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसी पहुंचे तो पता चला कि ई-केवाईसी अपडेट नहीं है। अब कागजात दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशानी हो रही है।
राम किशुन, उपभोक्ता



गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। परेशान होकर एजेंसी पर पहुंचीं तो पता चला कि केवाईसी अपडेट नहीं है। अब कागज लेकर ई-केवाईसी अपडेट कराना होगा।
मोमिना खातून, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed