सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Passengers' problems increased due to delay in Narkatiaganj-Badhni passenger train

Siddharthnagar News: नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers' problems increased due to delay in Narkatiaganj-Badhni passenger train
विज्ञापन
ट्रेन आने में अक्सर होती है देर, मुख्यालय व बढ़नी आने वाले यात्रियों को होती है परेशानी
Trending Videos

देर रात घर पहुंचने में यात्रियों को उठानी पड़ती है दिक्कत
सिद्धार्थनगर। नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के निर्धारित समय से देर से पहुंचने की वजह से यात्री परेशान हैं। खासकर देर रात यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को ट्रेन रात करीब 1:04 बजे सिद्धार्थनगर स्टेशन पहुंची।
बढ़नी से नरकटियागंज के लिए यह ट्रेन सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करती है, जबकि नरकटियागंज से बढ़नी आने वाली ट्रेन रात 11:55 बजे बढ़नी पहुंचती है। दोनों दिशाओं में ट्रेन अक्सर देरी से पहुंच रही है, जिससे यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से बढ़नी के लिए रात 08:47 बजे चलने वाली इस ट्रेन के विलंब से सिद्धार्थनगर पहुंचने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्धारित समय से अधिक देर होने पर ट्रेन रात करीब एक से डेढ़ बजे सिद्धार्थनगर पहुंचती है। ऐसे में देर रात वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में यात्रियों को स्टेशन पर ही समय बिताना पड़ता है। मंगलवार को ट्रेन निर्धारित समय 10:44 बजे के बजाय रात करीब 01:04 बजे सिद्धार्थनगर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई।
ट्रेन से आए यात्री सुधीर शुक्ला ने बताया कि अधिक देरी के कारण उन्हें रात में घर से वाहन मंगवाना पड़ा। वहीं, ककरहवा निवासी उमेश यादव ने बताया कि उन्होंने एक परिचित के घर बाइक खड़ी की थी, लेकिन ट्रेन अत्यधिक देर से पहुंचने के कारण उन्हें सुबह पांच बजे तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, उसके बाद ही बाइक लेकर घर जा सके। उनका कहना था कि यदि ट्रेन समय से आती तो यह समस्या नहीं होती।
-------
वर्जन
रेल मार्ग पर निर्माण कार्य होने के कारण कभी-कभी ट्रेनें विलंबित होती हैं। अक्सर देरी होने की जानकारी नहीं है। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होती है। यात्रियों की सुविधा को लेकर समय का विशेष ध्यान रखा जाता है।
महेश गुप्ता, पीआरओ, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed