{"_id":"69c97ca43ad13483de0c8428","slug":"police-crack-down-on-chinese-manjha-warn-of-jail-for-selling-it-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155750-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चाइनीज मांझे पर पुलिस सख्त, बिक्री पर जेल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चाइनीज मांझे पर पुलिस सख्त, बिक्री पर जेल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। रविवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में बाजारों में चले अभियान के दौरान चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी गई कि नायलॉन या कांचयुक्त मांझा बेचते पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा अब सिर्फ धागा नहीं बल्कि जानलेवा हथियार बन चुका है। आए दिन राहगीरों और दोपहिया चालकों के गले कटने की घटनाएं सामने आती हैं। वहीं पक्षी भी इसका शिकार होकर जान गंवा रहे हैं।
अभिभावकों से अपील की गई कि बच्चों को पतंगबाजी के लिए केवल सूती धागा (सद्दी) ही उपलब्ध कराएं। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि प्रतिबंधित मांझे का स्टॉक न रखें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है।
Trending Videos