सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Responsibility given to officials regarding BJP's training campaign

Siddharthnagar News: भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान को लेकर पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Responsibility given to officials regarding BJP's training campaign
विज्ञापन
शाहपुर। भाजपा के चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos


पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी चाफा में 16 व 17 मई को भवानीगंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। वहीं, डुमरियागंज, मिठवल, भारतभारी और भनवापुर मंडल का प्रशिक्षण 18 से 20 मई तक भारतभारी क्षेत्र स्थित एक निजी हाल में संपन्न होगा। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, रमेश धर द्विवेदी, रवींद्र शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, शिवकुमार अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed