सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jamuna Prasad Arya became the president, Ajit Pratap Singh became the minister

Siddharthnagar News: जमुना प्रसाद आर्य अध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह मंत्री बने

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jamuna Prasad Arya became the president, Ajit Pratap Singh became the minister
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित
Trending Videos

कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से हुआ गठन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। इस संबंध में आयोजित चुनावी सभा में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में जमुना प्रसाद आर्य को अध्यक्ष, अरविंद कुमार मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम चंद्र को उपाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह को मंत्री, प्रेम कुमार शर्मा को संयुक्त मंत्री, कुमार अजय सहाय को कोषाध्यक्ष तथा अरशद कमाल को सांस्कृतिक एवं प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त नजमी कमाल खान, राजीव कुमार और चंद्र प्रकाश गुप्त को संरक्षक मंडल में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजमी कमाल खान ने की जबकि निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रभारी सहायक कोषाधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कोषागार विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed