{"_id":"6a6f80b9d1bb286db70fe574","slug":"siddharthnagar-news-apf-strictness-at-khunuwa-maryadpur-border-uproar-over-the-halting-of-household-goods-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162254-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुनुवां-मर्यादपुर सीमा पर एपीएफ की सख्ती, घरेलू सामान रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुनुवां-मर्यादपुर सीमा पर एपीएफ की सख्ती, घरेलू सामान रोकने पर हंगामा
Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां-मर्यादपुर बॉर्डर पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां-मर्यादपुर बॉर्डर पर रविवार को नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की कार्रवाई को लेकर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सीमा पर तैनात एपीएफ जवानों पर बाजार से घरेलू उपयोग का सामान खरीदकर नेपाल लौट रहे लोगों का सामान रोकने और अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया गया। इससे बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों में नाराजगी फैल गई और सीमा पर लोगों की भीड़ जुट गई।
रविवार को खुनुवां कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बाजार समाप्त होने के बाद लोग खाद्य सामग्री, कपड़े, किराना और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं लेकर अपने घर लौट रहे थे।
आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे से एपीएफ जवानों ने सीमा पर जांच अभियान तेज कर दिया और कई लोगों का सामान रोककर अपने पास रख लिया। इससे सामान वापस पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सीमा पर घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
घटना के बाद सीमा क्षेत्र में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पर जांच के दौरान स्पष्ट और एक समान व्यवस्था लागू किए जाने की आवश्यकता है ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं कई नेपाली नागरिकों ने भविष्य में ऐसी कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बरतने और लोगों को स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है।