फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Risk of accidents due to open street light boxes

Siddharthnagar News: स्ट्रीट लाइट के खुले बाॅक्स से हादसे का खतरा

Mon, 03 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Risk of accidents due to open street light boxes
डुमरियागंज नगर के शाहपुर से बांसी बांध पर लगी स्ट्रीट लाइट का खुला बॉक्स। संवाद
शाहपुर। बारिश में करंट से हादसे का खतरा बढ़ गया है। आए दिन करंट लगने से लोगों की जान जा रही है। कहीं अर्थिंग तो कहीं मोटर में करंट उतरने से लोगों की जान चली जा रही है। लगातार हादसे हो रहे हैं, इसके बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। डुमरियागंज में वार्ड में मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट का कहीं बॉक्स गायब है तो कहीं तार लटक रहा है। डुमरियागंज नगर के शाहपुर से बांसी बांध पर शाहपुर से लोहिया नगर (कटया) तक बांध पर स्ट्रीट लाइटे लगी हैं लेकिन अधिकतर स्ट्रीट लाइटों का बॉक्स खुला है तार बाहर निकले हुए हैं जो बारिश में किसी खतरे से कम नहीं हैं। लोगों ने स्ट्रीट लाइटों के खुले तार पर टेप लगाकर बाॅक्स को बंद करने की मांग की है। शाहपुर से बांसी बांध के रास्ते कटया मुसतहकम, बगहवा,बेलबनवा खजुहा जलकरी आदि गांवों के ग्रामीणों का आने-जाने की मुख्य सड़क है। इसी सड़क पर नगर प्रशासन शाहपुर से लोहिया नगर तक स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं, जिसमें अधिकतर खराब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed