फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Damaged road and collapsed drain; waterlogging causes trouble

Siddharthnagar News: सड़क क्षतिग्रस्त और नाली ध्वस्त, जलभराव से मुसीबत

Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Damaged road and collapsed drain; waterlogging causes trouble
सिद्धार्थनगर। शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले के वन विभाग कॉलोनी में स्थित सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं किनारे बनी नाली के भी ध्वस्त होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इससे मोहल्ले के लोग बरसात के मौसम में गली में कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर मोहल्ले के वन विभाग कॉलोनी की गली में आठ वर्ष पूर्व बनी इंटरलॉकिंग सड़क वर्तमान में क्षतिग्रस्त होकर जगह-जगह टूटकर धंस गई है। वहीं, कुछ दिन पहले वाटर सप्लाई के लिए सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसकी वजह से सड़क में बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है और आसपास कीचड़ फैल गया है। मोहल्ला निवासी कमलेश दुबे का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क और नाली ध्वस्त होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर पसरे कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी संदीप जायसवाल कहते हैं कि हल्की बारिश में भी उनकी गली में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए बनी नाली के चोक होने से सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। शनिवार रात में हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से इस सड़क पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। लोगों ने इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed