{"_id":"6a6f817743a43190ba00e119","slug":"siddharthnagar-news-middle-aged-man-drowns-in-canal-while-fishing-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162227-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मछली पकड़ने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मछली पकड़ने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत
Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के पिपरा गांव में मृतक के घर पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के पिपरा गांव निवासी एक युवक की सरयू नहर कैनाल में मछली पकड़ने के दौरान डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मौत के बाद से परिवार लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के पिपरा गांव निवासी मजनू गौतम (45) शनिवार को बेटे मंगेश के साथ क्षेत्र के ही सरयू कैनाल नहर में मछली पकड़ने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि मछली के लिए जाल लगाने के लिए जैसे ही नहर में उतरे तो संतुलन बिगड़ने के कारण गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगे।
बेटे मंगेश ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद गांव में जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने नहर से ढूंढ़कर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मजनू अपने पीछे चार लड़के और तीन लड़कियाें को छोड़ गए हैं। एक बेटे और दो बेटियों की शादी होनी बाकी है। मजनू बढ़ई का काम करके जीवन यापन करते थे।
पूरे गांव में मातम हो गया और परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है। मजनू का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव के उत्तर पूरब बगीचे में शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौर्यान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।