{"_id":"6a6f8731a860126343040273","slug":"siddharthnagar-news-misuse-of-mla-fund-three-member-committee-to-investigate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162239-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक निधि के धन का दुरुपयोग, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक निधि के धन का दुरुपयोग, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
: शहर के बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कक्ष निर्माण का मामला
: महाविद्यालय प्रबंधक की शिकायत पर सीडीओ ने गठित की जांच टीम
सिद्धार्थनगर। शहर में स्थित बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधायक निधि से कक्ष निर्माण के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग करने के आरोपों की जांच होगी। महाविद्यालय प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा की शिकायत पर सीडीओ बलराम सिंह ने जांच के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। प्रबंधक का आरोप है कि महाविद्यालय परिसर में कई वर्ष पूर्व अर्धनिर्मित भवन की दीवार पर कक्ष निर्माण का पत्थर (बोर्ड) लगा और फर्जी अभिलेख के आधार पर आवंटित धनराशि गबन कर ली गई है।
प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बुद्ध विद्या पीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में पांच लाख स्वीकृत किया था। इसमें पहली किस्त तीन लाख रुपये आवंटित कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आवंटित धनराशि का सामग्री खरीद का फर्जी बिल संलग्न कर नकद भुगतान कर दुरुपयोग कर लिया गया। उन्होंने इसकी वरिष्ठ अधिकारी व तकनीकी विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने व धन की वसूली करने की मांग की है। सीडीओ ने मामले में समस्त तथ्यों की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। पीडी के नेतृत्व में गठित कमेटी में राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी के सहायक आचार्य दिलीप जायसवाल, सहायक अभियंता डीआरडीए भी शामिल है। सीडीओ बलराम सिंह ने कमेटी को तथ्यात्मक व साक्ष्य सहित जांचकर जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
-- -- -- -- -- -- --
सामग्री खरीद बिल मिला फर्जी
प्रबंधक ने बताया कि जिस फर्म से सीमेंट, सरिया आदि खरीद करने का बिल लगाते हुए 1,36,800 रुपये का नकद भुगतान वह बिल ही जांच में फर्जी मिला है। शिकायत के बाद राज्य कर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग, गोरखपुर की जांच में संबंधित फर्म ने उसी बिल संख्या पर दूसरे को सामग्री देने व जीएसटी जमा करने का दावा किया है। प्रबंधक का यह भी आरोप है कि जिस पुराने भवन की दीवार में निर्माण कार्य का बोर्ड लगाया गया है कि उसमें प्रयुक्त ईंट दूसरे फर्म का है और बिल दूसरे फर्म का लगाया गया है। इससे साबित होता है कि सामग्री खरीद का फर्जी बिल लगा नकद भुगतान लेकर विधायक निधि के धनराशि का गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रबंधक के शिकायती पत्र की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- बलराम सिंह, सीडीओ