{"_id":"6a6f86e54a7e2865e801bbc8","slug":"siddharthnagar-news-only-youth-free-from-substance-abuse-will-build-a-developed-india-mla-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162258-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर युवा ही करेंगे विकसित भारत का निर्माण : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर युवा ही करेंगे विकसित भारत का निर्माण : विधायक
Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आंबेडकर सभागार में हुआ कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयंसेवकों, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ ली।
कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशा उन्मूलन को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में माई भारत की टीम, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा व्यसन उपचार केंद्र में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग व रेजिडेंट डॉक्टरों ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाव, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यकता पड़ने पर समय रहते परामर्श लेने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विधायक श्यामधनी राही ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। जिला युवा अधिकारी श्री निशांत कुमार चौहान ने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा स्वयं इसके वाहक बनकर समाज में जागरूकता फैलाएं।
इस दौरान वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. विशाल गौतम, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मोहम्मद फैजल (सहायक प्रोफेसर), अमित कुमार (काउंसलर) उपस्थित रहे।