फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shiksha Mitras outraged over date discrepancy; protest scheduled for the 8th

Siddharthnagar News: तिथि की विसंगति पर भड़के शिक्षामित्र, आठ को धरना

Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shiksha Mitras outraged over date discrepancy; protest scheduled for the 8th
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल पर शिक्षामित्रों की जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति तिथि में सामने आ रही विसंगतियों को लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने आठ अगस्त को बीआरसी बांसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बांसी को ज्ञापन सौंपकर धरने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल पर आवेदन करते समय कई शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति तिथि गलत दर्ज हो रही है। आरोप है कि जिन शिक्षा मित्रों की वास्तविक सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष के आधार पर निर्धारित होनी चाहिए, उनके आवेदन अलग-अलग तिथियों के आधार पर निरस्त किए जा रहे हैं। इससे शिक्षा मित्रों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पांच फरवरी 2026 को जारी शासनादेश में प्रत्येक वर्ष 30 जून तक प्राप्त अभिलेखों के निस्तारण का उल्लेख है लेकिन 30 जून को सेवानिवृत्ति तिथि मानने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed