सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SP workers staged a protest to express their opposition

Siddharthnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SP workers staged a protest to express their opposition
इटवा तहसील परिसर में ज्ञापन देने के लिए जाते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
इटवा। फर्जी हस्ताक्षर से फाॅर्म-7 भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने इटवा तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने और धांधली नहीं रुकने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
Trending Videos

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र इटवा के सैकड़ों बूथों पर मतदाता सूची से नाम हटाया गया है, जो गलत है। एक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रिंटेड फाॅर्म-7 भरकर बीएलओ को रिसीव कराए जा रहे हैं जबकि, ऐसे मतदाताओं का इन बूथों की मतदाता सूची के अलावा अन्य कहीं नाम दर्ज नहीं है और न ही वह किसी अन्य शहरों में निवास ही करते हैं। ऐसे फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फाॅर्म सात के द्वारा गलत तरीके से हटाए गए, नामों को तत्काल जोड़ा जाए व एसआईआर अवधि में हटाए गए नामों की सार्वजनिक और पारदर्शी सूची प्रकाशित की जाए। कहा कि अगर गड़बड़ी नहीं रोकी गई तो विरोध बड़ा होगा। इस दौरान अन्य नेताओं में भी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मणींद्र मिश्र, बेचई यादव, अफसर रिजवी, बबलू खान आदि मौजूद रहे।आ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed