सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Young man murdered by being beaten with an iron rod

Siddharthnagar News: लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Young man murdered by being beaten with an iron rod
खेसरहा क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी।
Trending Videos

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व सीओ रोहिनी यादव ने भी निरीक्षण किया। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी विवाद की बात सामने आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम पुत्र दयाराम दूधिए का काम करते हैं। शनिवार सुबह गांव के दक्षिण बाग के पास रास्ते पर मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले। कुछ दूरी पर बाइक और अलग पड़ा दूध का डिब्बा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मनोज शनिवार की सुबह रोज की तरह दूध देने छपवा चौराहे जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उन्हें रोककर पुरानी रंजिश में गांव निवासी अनिल यादव, चैईता, सुजीत यादव, हरिओम यादव और कलावती के साथ कुछ अन्य लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज के सिर और शरीर में काफी चोटें आईं। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन पहले सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर डाॅक्टर ने मनोेज को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की मां की तहरीर पर अनिल यादव, चैईता, सुजीत यादव, हरिओम यादव, कलावती और कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रहा है। गांव में आवश्यक पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।
गांव में मातम का माहौल : हत्या के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रोकर-बुरा हाल है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में शोक और दहशत है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक शादीशुदा था और उसके आठ वर्ष और पांच वर्ष के दो बेटे हैं। मनोज के घर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का जमावड़ा है।
अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीण वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अभी दो माह पहले घर के मुखिया मृतक के पिता दयाराम जो सफाईकर्मी थे, उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार उबरा भी नहीं था कि अचानक हुई इस दर्दनाक वारदात ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed