फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth drowns while bathing in river

Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth drowns while bathing in river
खुनुवां। सीमा से सटे के कपिलवस्तु जिले की शिवराज स्थित सुरही बृजमुनि क्षेत्र की सुरही नदी में नहाने के दौरान जिले के बढ़नी निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह बहन के घर गया था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बढ़नी निवासी 26 वर्षीय विजय जायसवाल शनिवार को नेपाल के कपिलवस्तु जिले की शिवराज नगरपालिका नंबर चार निवासी बनकट्टा निवासी अपनी बड़ी बहन के घर गया था।
विज्ञापन

दोपहर में वह रिश्तेदार के साथ सुरही बृजमुनि क्षेत्र की सुरही नदी में नहाने चला गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को नहाने दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
सूचना मिलते ही वार्ड पुलिस कार्यालय चंद्रौटा की टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और देर शाम तक उन्हें नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए आधारभूत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वडा पुलिस कार्यालय चंद्रौटा के पुलिस निरीक्षक संतोष घिमिरे ने बताया कि शव को आधारभूत अस्पताल में रखा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed