सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The money was grabbed by registering the land sold, FIR against three

Siddharthnagar News: बेची गई भूमि की रजिस्ट्री कर हड़पी रकम, तीन पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The money was grabbed by registering the land sold, FIR against three
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में जालसाजों ने पहले से बिकी भूमि की दोबारा रजिस्ट्री कराकर महिला के करीब साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला नामांतरण के लिए तहसीलदार कोर्ट पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भूमिस्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

सहदौली निवासी पीड़िता जहरा पत्नी अलीमुल्लाह सिद्दीकी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं और पुरानी बोलेरो खरीदना चाहते थे। सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी हसमुद्दीन और सहदौली निवासी इमरान का उनके घर आना-जाना था, जिन पर परिवार को पूरा भरोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने बोलेरो दिलाने के नाम पर कई जगह घुमाया, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने जमीन खरीदने की सलाह दी और बताया कि सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी अनवारुल को पैसों की सख्त जरूरत है और वह सस्ते में जमीन बेच रहा है। आरोपियों ने अनवारुल को घर बुलाकर सौदा तय कराया और 21 फरवरी 2024 को करीब साढ़े तीन लाख रुपये में जमीन की रजिस्ट्री करा दी।
पीड़िता ने जब जमीन के नामांतरण के लिए तहसीलदार कोर्ट में आवेदन किया, तो पता चला कि वह भूमि 5 फरवरी 2022 को अनिल राव की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड हो चुकी है। इसके बाद महिला को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। न्यायालय ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed