{"_id":"69e939d597b7c8088c08f9c7","slug":"misconduct-towards-jiledar-fir-registered-against-two-individuals-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1001-158505-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिलेदार से दुर्व्यवहार, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिलेदार से दुर्व्यवहार, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटहेरवा। आईजीआरएस की जांच में पहुंचे नलकूप विभाग के जिलेदार ने दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देकर भगा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछीया मुखिया टोला निवासी राम सिंह नलकूप अनुरक्षण खंड देवरिया के उपखंड कसया में जिलेदार हैं। इसी क्षेत्र के कोयर पट्टी निवासी रामनारायण ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। उसकी जांच के लिए राम सिंह 21 अप्रैल को अपने सहयोगी नलकूप चालक महताब आलम के साथ कोयर पट्टी गए। उन्होंने तहरीर में बताया है कि जांच के दौरान एक महिला से निस्तारण की बात चल ही रही थी, उसी दौरान गांव के राजन प्रसाद और सिकंदर प्रसाद वहां पहुंचे और उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि जिलेदार की तहरीर पर राजन प्रसाद व सिकंदर प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X