सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When the body arrived, a huge crowd gathered, the family was inconsolable.

Siddharthnagar News: शव पहुंचा तो उमड़ा जनसैलाब, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
When the body arrived, a huge crowd gathered, the family was inconsolable.
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औरहवा गांव में स्कूली बस हादसे में आठ वर्षीय छात्र की मौत के दूसरे दिन पूरे गांव में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद जब बच्चे का शव गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई और पूरा गांव शोक में डूब गया। औरहवा निवासी अनिल का पुत्र आदित्य कक्षा दो का छात्र था और स्व. कन्या कलावती विद्यालय पकड़िहवा कलां में पढ़ता था। मंगलवार को वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, लोगों की भीड़ मृतक के घर की ओर उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed