{"_id":"69cc0d741ae317c81d0d9f7e","slug":"the-mystery-of-brothers-death-remains-unsolved-appeals-made-to-dig-siddharthnagar-news-c-207-1-bst1001-155896-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाई की मौत का नहीं खुला राज, डीआईजी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाई की मौत का नहीं खुला राज, डीआईजी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत का मामला
- एसपी से दो बार शिकायत के बाद भी सोनहा पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ में संदिग्ध परिस्थिति में अभिषेक (30) की मौत के मामले को लेकर दो बहनों ने डीआईजी से गुहार लगाई है। बताया गया कि इसके पूर्व भी दो बार एसपी से शिकायत के बाद सोनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। संबंधित थाने ने इस घटना को हादसा बताया है।
डीआईजी का दिए शिकायत पत्र में वंदना और विंध्यवासिनी ने बताया कि भाई अभिषेक 27 जनवरी की रात 8:30 बजे बस स्टेशन स्थित एक मॉल से निकलकर अपने आवास विकास स्थित मकान पर जा रहा था। अगले दिन 28 जनवरी को उसका शव सल्टौआ स्थित पानी की टंकी के समीप पाया गया था। पूरे चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। शरीर में अन्य किसी जगह कोई चोट नहीं था। गाड़ी पर भी कोई निशान नहीं पाया गया था।
आरोप है कि, कई बार सोनहा पुलिस को मृतक भाई के मोबाइल से कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने पर 4 फरवरी को एसपी से शिकायत की गई। इसके बाद भी सोनहा थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 24 फरवरी को दोबारा एसपी से शिकायत की गई। पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोनहा पुलिस ने सड़क हादसा बताया है। दोनों ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos