सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three bike riders injured in two road accidents

Siddharthnagar News: दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in two road accidents
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ और खेसरहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर मंगलवार दोपहर में कोइरीडीह गांव के पास एक बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। क्षेत्र के टेड़िया निवासी रोशन (18) बाइक से मड़वा जा रहे थे। कोइरीडीह गांव पास पहुंचने पर मड़वा की तरफ से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र ग्राम दसिया निवासी अहमद रजा अपने भाई अंजुम के साथ आ रहे थे। आमने-सामने टक्कर में रोशन और अहमद रजा घायल हो गए। जबकि अहमद रजा के भाई अंजुम बाल-बाल बच गए। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

d
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed