{"_id":"69cc0c249689fa448b098cbc","slug":"three-roads-of-barhani-block-got-approval-construction-will-be-done-with-rs-383-crore-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155881-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी ब्लॉक की तीन सड़कों को मिली स्वीकृति, 3.83 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी ब्लॉक की तीन सड़कों को मिली स्वीकृति, 3.83 करोड़ से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विधायक विनय वर्मा के प्रयास से कुल 3.83 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
स्वीकृत कार्यों के तहत 600 मीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा से बाबा असरथदास समाधि स्थल तक संपर्क मार्ग का निर्माण 54.17 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, 2.300 किमी लंबे ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द संपर्क मार्ग के मिसिंग लिंक को 205.23 लाख रुपये से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 1.200 किमी लंबे बसहिया समय माता स्थल तक सड़क निर्माण पर 123.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
Trending Videos