सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women's March in Support of the Nari Shakti Vandan Bill

Siddharthnagar News: नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में महिलाओं की पदयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Women's March in Support of the Nari Shakti Vandan Bill
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा में सोमवार को नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में महिलाओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लेकर अपने अधिकारों के पक्ष में एकजुटता दिखाई।
Trending Videos

भनवापुर मंडल के चौखड़ा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला समाजसेवी कृष्णा देवी ने किया। पदयात्रा ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा से शुरू होकर पंचायत भवन तक पहुंची, जहां महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विधेयक के समर्थन में अपनी मांग रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और आने वाले समय में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर ऐसे निर्णय लेंगी, जो उनके सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष लवकुश ओझा, चंद्रलेखा देवी, सावित्री देवी, सीमा कुमारी, अनीता, संजू गुप्ता, दुर्गावती गौतम, बदामा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed