फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies in road accident in Siddharthnagar's Dumariyaganj police station area

सिद्धार्थनगर में बेकाबू डंपर का कहर: सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

Fri, 07 Aug 2026 12:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेवटर्क, सिद्धार्थनगर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 07 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

मृतक राम गुलाम पुत्र त्रिजुगीनारायण (42) मलमलिया ,थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर का निवासी था,जो त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव में नेवासा पर अपने पत्नी व दो बेटों के साथ रहता था।

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Siddharthnagar's Dumariyaganj police station area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर स्थित हिजुरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे एक बेकाबू डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं घटना के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक राम गुलाम पुत्र त्रिजुगीनारायण (42) मलमलिया ,थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर का निवासी था,जो त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव में नेवासा पर अपने पत्नी व दो बेटों के साथ रहता था। शुक्रवार को सुबह अपने किसी निजी काम से सुपर स्पलेंडर बाइक लेकर मन्नीजोत चौराहे पर गया था, जहां से वापस आते समय अभी वह शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि एक बेकाबू डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें बाइक सवार राम गुलाम मिश्र (42 )की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा देवी,व दो बेटों अजय कुमार मिश्र (21),तथा शिवा कुमार मिश्र (11) को छोड़ गया,जिनका रो रो कर बुरा हाल है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed