फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers distressed due to lack of rain; crisis deepens over transplantation.

Siddharthnagar News: बारिश न होने से किसान परेशान, रोपाई पर गहराया संकट

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed due to lack of rain; crisis deepens over transplantation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। जुलाई माह का एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में धान की रोपाई लायक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए यही सबसे उपयुक्त समय होता है लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसानों का मानना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। क्षेत्र के किसान राम अचल, नागेश्वर चौधरी, चिल्हू सिंह, मिठाई लाल और रामनाथ चौबे सहित अन्य किसानों ने बताया कि अच्छी बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में खेतों में पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहा है। पंपिंगसेट से पूरे खेत में पानी भरकर रोपाई कराना भी संभव नहीं है। अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती का संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed