{"_id":"69c977ebff57e7be360ff1a0","slug":"311-lakh-voters-verified-after-hearing-sitapur-news-c-102-1-slko1052-152887-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुनवाई के बाद 3.11 लाख मतदाता सत्यापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुनवाई के बाद 3.11 लाख मतदाता सत्यापित
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जारी की गई मसौदा सूची के बाद 5,74,367 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। इनकी सुनवाई नामित अफसरों की ओर से की गई। इसमें 3,11,077 मतदाता पात्र पाए गए हैं। साथ ही प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।
जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनकी मसौदा सूची के प्रकाशन के समय 25,67,034 मतदाता थे। 5,74,367 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 73,147 मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ था। हरगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 55,551 मतदाताओं को नोटिस दिया गया था। इनकी सुनवाई नामित अफसरों की ओर से की गई। सुनवाई में 3,11,077 मतदाता पात्र पाए गए।
महोली विधानसभा क्षेत्र में 48,256 मतदाता सुनवाई में पात्र पाए गए हैं। सीतापुर के 43,855 मतदाता, हरगांव के 28,731 मतदाता, लहरपुर के 30,888 मतदाता, बिसवां के 31,173 मतदाता, सेवता के 22,658 मतदाता, महमूदाबाद के 29,581 मतदाता, सिधौली के 38,041 मतदाता और मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के 37,894 मतदाता पात्र पाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीना बहुगुणा ने बताया कि 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Trending Videos