{"_id":"6a4d43134f6e1b3037054518","slug":"52-children-were-listed-in-the-mdm-register-but-only-28-were-found-present-on-the-spot-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159570-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एमडीएम रजिस्टर में 52, मौके पर 28 बच्चे ही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एमडीएम रजिस्टर में 52, मौके पर 28 बच्चे ही मिले
Tue, 07 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
परसेंडी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचदेवरा का निरीक्षण करते बीएसए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक में मंगलवार को बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में मौजूद बच्चों से ज्यादा एमडीएम रजिस्टर में दर्ज मिले। इस पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया झाल व प्राथमिक विद्यालय पचदेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण, कक्षा कक्ष, रसोई घर व शौचालय को देखा। गंदगी मिलने पर बेहतर तरीके से सफाई कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय पचदेवरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने एमडीएम पंजिका में 52 बच्चे दर्ज किए थे। बीएसए ने गिनती कराई तो केवल 28 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ को नियमित उपस्थित रहने के निर्देश दिए। विद्यालय में छात्रों से पुस्तक पढ़वाई। वार्ता कर खाने की गुणवत्ता व अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। बच्चों को ड्रेस पहनकर नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया।