{"_id":"6a4d43c763f422e80006fd16","slug":"nurse-had-the-hostel-owner-murdered-by-hiring-a-contract-killer-sitapur-news-c-13-1-lko1034-1817548-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नर्स ने सुपारी देकर कराई थी हॉस्टल संचालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नर्स ने सुपारी देकर कराई थी हॉस्टल संचालक की हत्या
Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी व मनोज शुक्ला की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महमूदाबाद में हॉस्टल संचालक मनोज शुक्ला की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बार-बार शिकायतें करके परेशान करने से नाराज नर्स ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर मनोज शुक्ला की हत्या कराई थी। आरोपी नर्स व हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी हाॅस्टल संचालक मनोज शुक्ला की शुक्रवार तीन जुलाई को देर रात हत्या कर दी गई थी। उनका शव हाॅस्टल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था। मामले में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सांड़भारी मजरा बेलहरा गांव निवासी जया उर्फ जय देवी, मोहम्मदपुर खाला के ही खड़ेहरा गांव निवासी राजू (मुख्य अभियुक्त) और विहूरा गांव निवासी विनोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि जय देवी फतेहपुर के न्यू हिंद अस्पताल में नर्स है। आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज शुक्ला न्यू हिंद अस्पताल और जया के खिलाफ झूठी शिकायतें कर परेशान कर रहे थे। इससे पहले भी मनोज की शिकायतों पर जया को कई अस्पतालों से निकाला जा चुका था। मनोज कई दिनों से जया को नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
इसी वजह से जया ने मनोज की हत्या कराने के लिए राजू को उनकी फोटो दी थी। 50 हजार रुपये की सुपारी तय हुई थी। इसके बाद तीन जुलाई की रात राजू और विनोद ने बरदही बाजार के पास घात लगाकर मनोज को रोका और डंडों से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी थी।
काम हो गया है...
हत्या के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर जया को काम होने की जानकारी दी थी। आरोपियों ने जया के गांव जाकर उससे 30 हजार रुपये लिए थे। शेष 20 हजार रुपये जया ने बाद में देने को कहा था। 30 हजार रुपये में से राजू ने 12,500 रुपये का नया मोबाइल खरीदा था।
लखनऊ जाते समय हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार जया की राजू से मुलाकात लखनऊ जाते समय हुई थी। मनोज की हत्या के लिए राजू ने एक लाख रुपये मांगे थे। फिर 50 हजार रुपये में मामला तय हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पैंतेपुर नहर पटरी की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे, 12,500 रुपये (हत्या की सुपारी के रुपयों में से शेष), बाइक, नया मोबाइल, एक पुराना मोबाइल, मृतक मनोज शुक्ला की पासपोर्ट साइज फोटो बरामद की है।