{"_id":"6a4d4289e6685ef59a0ad05f","slug":"suresh-was-murdered-amidst-a-dispute-over-abusive-language-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159599-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अभद्र भाषा पर विवाद में हुई थी सुरेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अभद्र भाषा पर विवाद में हुई थी सुरेश की हत्या
Tue, 07 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कन्हैया लाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां। खजुन्ना गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति सुरेश कुमार (52) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात सोते समय सुरेश पर फरसे से हमला किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई थी।
मृतक के पुत्र पवनेश कुमार ने गांव निवासी कन्हैया लाल पर हत्या का आरोप लगाया था। पवनेश के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार रात को ही आरोपी कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी कन्हैया लाल ने अभद्र भाषा बोलने को लेकर हुए विवाद के चलते सुरेश पर फरसे से हमला किया था। उसे को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।