फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur : Notice pasted on the residence of SP National Secretary Anoop Gupta

Sitapur: सपा के राष्ट्रीय सचिव के मकान पर नोटिस चस्पा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का लगाया था होर्डिंग

Wed, 08 Jul 2026 03:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 08 Jul 2026 03:17 PM IST
सार

सीतापुर शहर के शिवपुरी कॉलोनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर सहित करीब 27 मकानों पर जिलाधिकारी न्यायालय की ओर से नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Sitapur : Notice pasted on the residence of SP National Secretary Anoop Gupta
सपा नेता सहित 27 मकानों के लिए नोटिस जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर शहर के शिवपुरी कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के मकान सहित आसपास के करीब 27 भवनों पर बुधवार दोपहर तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी न्यायालय से जारी नोटिस चस्पा कर  दिया है। प्रशासन के अनुसार संबंधित भूमि के स्वामित्व को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है, इसलिए कब्जा धारकों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

विज्ञापन


नोटिस में लिखा है कि संबंधित लगभग 25 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम छावनी गोरा बारीक के नाम दर्ज है। इसी भूमि पर वर्तमान में करीब 27 मकान बने हुए हैं। जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने सभी प्रभावित भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस के अनुसार सभी भवन स्वामियों को 24 जुलाई तक जिलाधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार प्रभावित क्षेत्र में नोटिस चस्पा किया है। सभी कब्जाधारकों को निर्धारित तिथि तक अपना पक्ष न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह नोटिस गलत, दूंगा जवाब: अनूप गुप्ता
सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता ने नोटिस को गलत बताया है। कहा कि वह समय से पहले ही जिलाधिकारी न्यायालय में अपना जवाब दाखिल करेंगे। उन्होंने वर्ष 2004 में संबंधित भूमि की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद भूमि का दाखिल-खारिज भी हुआ और करीब तीन वर्ष पहले सक्षम प्राधिकारी से भवन का नक्शा स्वीकृत होने के बाद ही निर्माण कराया गया था। उनके पास सभी वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं और वे न्यायालय में उन्हें प्रस्तुत करेंगे।


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा के स्वागत का लगाया था होर्डिंग
सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हो गौ रक्षार्थ यात्रा को लेकर कई होर्डिंग को लगाया था। इसकी राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही। इस कार्रवाई और यात्रा को एक साथ जोड़कर भी चर्चाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed