फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   86,000 cusecs of water released from barrages

Sitapur News: बैराजों से छोड़ा गया 86 हजार क्यूसेक पानी

Tue, 07 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
86,000 cusecs of water released from barrages
रामपुर मथुरा क्षेत्र में बहती सरयू नदी। संवाद
सीतापुर। पहाड़ों पर भारी बारिश का असर शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में दिखने लगा है। 24 घंटे में करीब एक फीट जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, सरयू नदी खतरे के निशान से 2.88 मीटर नीचे एवं शारदा नदी खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे बह रही है। प्रशासन के मुताबिक जलस्तर सामान्य है। वहीं, तीन बैराजों से मंगलवार को 86 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी बुधवार को दोपहर बाद सीतापुर तक पहुंचेगा। इससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती क्षेत्रों के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण को मंगलवार को बनबसा, घाघरा और शारदा बैराजों से पानी छोड़ा जाने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक तीनों बैराज से 86,408 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने सरयू व शारदा नदियों का जलस्तर सामान्य बताया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा क्षेत्र के गुड्डू व रामसागर ने बताया कि गत 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर लगभग एक फीट बढ़ गया है। रघुनाथ व पुजारी के अनुसार बैराजों से छोड़ा गया पानी बुधवार दोपहर से रात तक जिले में पहुंचेगा। इससे नदियों के जलस्तर में इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed