फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A wild animal preyed on the goat.

Sitapur News: जंगली जानवर ने बकरे को बनाया शिकार

Sun, 02 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A wild animal preyed on the goat.
थानगांव इलाके में मौजूद वनकर्मी व ग्रामीण। संवाद
सीतापुर। बिसवां रेंज के थानगांव इलाके में जंगली जानवर की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को दिनदहाड़े राजपुर क्योटाना निवासी हारून के बकरे काे जंगली जानवर ने शिकार बना लिया। हमला उस समय हुआ जब राजपुर-गौढ़ी संपर्क मार्ग पर बांध के किनारे वह बकरियां चरा रहे थे।
विज्ञापन


तभी पास के गन्ने के खेत से निकले एक जंगली जानवर ने अचानक बकरे पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। हमले के बाद हारून और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिस पर जंगली जानवर बकरे का अधखाया शव छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी जंगली जानवर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लगातार हो रहीं घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed