{"_id":"6a06132eeef32ccafa055b0c","slug":"a-young-man-survived-a-half-hour-struggle-with-a-crocodile-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155979-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मगरमच्छ से आधा घंटा तक संघर्ष कर बचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मगरमच्छ से आधा घंटा तक संघर्ष कर बचा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में घायल हरद्वारी- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेउसा। राजापुर कलां गांव निवासी हरद्वारी निषाद (38) बृहस्पतिवार को सरयू में स्नान कर रहे थे। तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। करीब आधा घंटा तक संघर्ष के बाद हरद्वारी मगरमच्छ के चंगुल से छूट पाए। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरद्वारी ने बताया कि बुधवार को सरयू नदी के चहलारी घाट पर वह नहाने व मछली का शिकार करने गए थे। इस दौरान घात लगाए मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। करीब आधा घंटा तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ।
हरद्वारी की हिम्मत के आगे मगरमच्छ की पकड़ कमजोर पड़ गई। वह मगरमच्छ के चंगुल से छूटकर नदी से बाहर आ गए। हालांकि हमले में हरद्वारी के दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में वह एक क्लीनिक पहुंचे। तब परिजनों को सूचना दी। रेंजर कमाल अहमद ने बताया कि मगरमच्छ जलीय प्राणी है। अगर मगरमच्छ नदी से बाहर आकर हमला करता है तो उसे रेस्क्यू किया जाएगा।
Trending Videos