{"_id":"6a0611bf2e2a8ee1ce02fafe","slug":"idols-of-radha-krishna-should-be-installed-in-the-temple-sitapur-news-c-102-1-slko1052-155984-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मंदिर में स्थापित कराई जाएं राधा-कृष्ण की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मंदिर में स्थापित कराई जाएं राधा-कृष्ण की मूर्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता व ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोली। एलिया ब्लॉक के केशवपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं अष्टधातु की मूर्तियों को कानूनी प्रक्रिया से मुक्त कराकर दोबारा स्थापित कराने के लिए तहसील के अधिवक्ताओं व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला को सौंपा है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1991 में ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। स्थानीय पुलिस ने मूर्तियों को बरामद कर लिया था। मगर राधा-कृष्ण की मूर्तियां अभी तक मालखाने में ही जमा हैं। ऐसे में मंदिर में पूजन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मालखाने में जमा राधा-कृष्ण की मूर्तियां मंदिर में स्थापित कराई जाएं। ताकि ग्रामीणों द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा सके। इस दौरान अधिवक्ता हरिकरन दीक्षित, अतुल सिंह, भूपेंद्र दीक्षित, अंबुज शुक्ल, संदीप सिंह, अमरपाल, विजय त्रिपाठी, राकेश यादव समेत अक्षय सिंह, गौरव सिंह, अजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos