सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Achievements of the 12-year tenure of the state government were counted

Sitapur News: प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Achievements of the 12-year tenure of the state government were counted
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते नवागत जिला प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडेय। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय को जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। प्रभार मिलने के बाद बृहस्पतिवार को वह पहली बार सीतापुर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर पांच से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों व भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक की।

प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि जनभागीदारी के साथ केंद्र सरकार के 12 वर्ष का उत्सव मनाया जाएगा। पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएंगे। वहीं, कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा, विभागवार दायित्वों, प्रचार-प्रसार, जनसहभागिता व विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों के दौरान ऐतिहासिक व जनहितकारी कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पांच से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग नवीन खंडेलवाल, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी, एडीएम आयुष चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos



जातिगत राजनीति करने वालों को जनता नकार चुकी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति नहीं करती है। सेवा व सम्मान की राजनीति कर रही है। एक बार फिर 2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जातिगत वोटों की राजनीति करने वाली पार्टियों को जनता अब देखना नहीं चाहती है। जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed