{"_id":"6a22957e0e62ee5a52079cbc","slug":"sitapur-police-take-major-action-against-a-team-involved-in-religious-conversion-in-misrikh-16-people-detain-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: मिश्रिख में धर्मांतरण कर रही टीम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लोगों को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: मिश्रिख में धर्मांतरण कर रही टीम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लोगों को हिरासत में लिया गया
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार प्रसार की काफी सामग्री बरामद की है। इसमें कई बाइबिल, स्टील का स्टैंड, मोमबत्ती व अन्य धार्मिक साहित्य शामिल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
धर्मांतरण के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है। सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर एक व्यक्ति समेत लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन से जुड़ा आयोजन चल रहा है। सूचना पर सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार प्रसार की काफी सामग्री बरामद की है। इसमें कई बाइबिल, स्टील का स्टैंड, मोमबत्ती व अन्य धार्मिक साहित्य शामिल है। पुलिस आयोजन कर रहे व्यक्ति समेत मौके पर मौजूद लगभग 16 महिलाओं और अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है।
Trending Videos
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने बताया कि हमारी टीम काफी समय से रेकी कर रही थी। शुक्रवार को शेर सेना के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण प्रक्रिया में शामिल लोगों को पकड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी निवेदन है यदि कहीं भी धर्मांतरण से संबंधित घटना संज्ञान में आती है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सीओ बृजेश कुमार ने कहा कि अवैध धर्मांतरण की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मामले की हर पहलू से जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।