सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action taken against 19 BEO and MIS, salary stopped

Sitapur News: 19 बीईओ व एमआईएस पर कार्रवाई, रोका वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 19 BEO and MIS, salary stopped
विज्ञापन
सीतापुर। बीएसए ने विद्यार्थियों के नामांकन में लापरवाही बरतने पर बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की है। 19 बीईओ व ब्लॉक एमआईएस का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए थे कक्षा पांच व आठ पास बच्चों का अगली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसकी शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग हो रही है।
Trending Videos


उन्होंने समीक्षा की तो मालूम हुआ कि बीईओ व प्रत्येक ब्लॉक पर तैनात एमआईएस इस कार्य में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे नामांकन में जिले की प्रगति आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस पर सभी बीईओ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि 19 मई तक अपूर्ण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चेतावनी के बाद भी अगर डाटा पूर्ण नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed