सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of missing youth found floating in canal

Sitapur News: लापता युवक का नहर में उतराता मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found floating in canal
छोटी नहर में शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़।  - संवाद 
विज्ञापन
सरैंया। रामपुर कलां के सरैंया राजा साहब गांव के पंचायत भवन के सामने छोटी नहर निकली है। सोमवार को ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा। युवक शनिवार से लापता था। मृतक की पहचान रामपुर कलां के धौरहरा गांव निवासी अशोक कुमार (45) के बतौर हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की है।
Trending Videos


रामपुर कलां के धौरहरा गांव निवासी अशोक कुमार (45) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों से खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खेत जाकर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य जगह भी उनकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के भाई मनोज कुमार ने छोटी नहर में उतराते मिले शव की अशोक के बतौर शिनाख्त की। इंस्पेक्टर रामपुर कलां लल्ला गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed