सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   She climbed a tower to be with her lover.

Sitapur News: प्रेमी का साथ पाने के लिए टॉवर पर चढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
She climbed a tower to be with her lover.
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। लोक लाज भूलकर विवाहिता ने जिस कथित प्रेमी का साथ पाने के लिए टॉवर पर चढ़कर करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया, उस युवक ने महिला को साथ रखने से इन्कार कर दिया। पुलिस की पड़ताल में एकतरफा प्यार का मामला सामने आया। महिला एक बच्चे की मां है और रिश्ते में देवर के एकतरफा प्यार में पड़कर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने विवाहिता को उसके पिता व पति के सुपुर्द कर दिया।


थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब लगभग 21 साल की एक विवाहिता टॉवर पर चढ़ गई। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी, उसके साल भर का बेटा भी है। टॉवर पर चढ़कर वह अपने कथित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों के समझाने पर भी महिला नहीं मानी। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रामपुर मथुरा के थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
Trending Videos


महिला की जिद के आगे किसी की नहीं चली और उसके कथित प्रेमी को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद महिला टॉवर से नीचे उतरी। इस दरम्यान करीब डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने महिला व उसके कथित प्रेमी को थाने ले जाकर पूछताछ की तो मामला एकतरफा प्यार का निकला।

रामपुर मथुरा थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया ने बताया कि विवाहिता जिससे प्रेम करने की बात कह रही है, वह उसका रिश्ते में देवर है। विवाह के कुछ समय बाद से ही आरती को उससे एकतरफा प्रेम हो गया था। उसके पिता व पति के साथ महिला को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed