सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The use of TLM is increasing the logical knowledge of children.

Sitapur News: टीएलएम के प्रयोग से बढ़ रहा बच्चों का तार्किक ज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The use of TLM is increasing the logical knowledge of children.
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। शिक्षण अधिगम सामग्री नौनिहालों की शिक्षा की राह आसान कर रही है। टीएलएम के प्रयोग से नौनिहालों का तार्किक ज्ञान बढ़ रहा है। वह कठिन से कठिन सवालों के जवाब आसानी से तलाश ले रहे हैं। विद्यालयों में इसका अधिकारिक प्रयोग नौनिहालों का ज्ञान बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रहा है।


परिषदीय विद्यालयों में टीएलएम का प्रयोग अधिक से अधिक किया जा रहा है। शिक्षिकाओं का कहना है कि पहले हम लोग देखते है कि बच्चे कौन सा विषय आसानी से समझ नहीं पाते है, किन सवालों में उन्हें अधिक कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह चिह्नित करने के बाद उसी के अनुरूप टीएलएम बनाते हैं। इसके बाद उनको पढ़ाया जाता है तो वह कुछ ही समय में इसे सीख लेते है। जब भी परीक्षा होती है तो इनसे जुड़े सवाल के जवाब वे आसानी से दे देते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि टीएलएम बच्चों की शिक्षा में काफी मददगार हो रहा है। बच्चों को अक्षरों की पहचान व स्वर-व्यंजन सीखने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed