{"_id":"69f6449c54331145c107af65","slug":"action-taken-against-illegal-hospitals-one-sealed-notice-issued-to-three-sitapur-news-c-102-1-slko1053-155185-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, एक सील, तीन को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, एक सील, तीन को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छह अस्पतालों की जांच कर एक को सील कर दिया। तीन अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक अरविंद वाजपेयी और प्रणव टीम में शामिल थे। टीम ने विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम मेहंदीपुरवा स्थित न्यू आसरा हॉस्पिटल बंद मिला।
सीतापुर मार्ग पर स्वालो हॉस्पिटल के संचालक फार्मेसी का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। मर्सी हॉस्पिटल में दस्तावेज न मिलने पर उसे सील कर दिया गया। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित होप हॉस्पिटल भी बंद मिला। एपेक्स हॉस्पिटल में मरीज तो मिले, लेकिन कोई रजिस्टर्ड डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं था। अस्पताल में गंदगी मिलने पर तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त की। मजाशाह चौराहा स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ऑपरेशन वाले मरीज भर्ती मिले, पर कोई सर्जन या हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं था।
सभी से मांगा गया जवाब
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मर्सी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। ग्राम मेहंदीपुरवा स्थित न्यू आसरा हॉस्पिटल निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित होप हॉस्पिटल भी बंद मिला। स्वालो हॉस्पिटल को फार्मेसी का रजिस्ट्रेशन न दिखाने पर नोटिस दिया गया है। एपेक्स हॉस्पिटल को रजिस्टर्ड डॉक्टर की अनुपस्थिति और गंदगी के लिए नोटिस जारी हुआ। लाइफ लाइन हॉस्पिटल को ऑपरेशन वाले मरीजों के बावजूद सर्जन या हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने पर नोटिस मिला। इन तीनों अस्पतालों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
Trending Videos