सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Adverse entry to ADO on negligence

Sitapur News: लापरवाही पर एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to ADO on negligence
विज्ञापन
हरगांव। ब्लॉक कार्यालय का बृहस्पतिवार को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। उन्हें कई खामियां मिलीं। एडीओ पंचायत के मास्टर रजिस्टर में कमियां मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
Trending Videos


उन्होंने ब्लॉक के मनरेगा पटल में रखी निर्माण पत्रावलियों को देखा। इसमें निर्माण कार्यों से जुड़ी फोटोग्राफ उपलब्ध न होने और निरीक्षण आख्या न होने पर सहायक लेखाकार को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने ब्लॉक निरीक्षण में समाज कल्याण पटल पर वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों की जानकारी ली। कहा कि पेंशनरों की रिपोर्ट अपडेट रखी जाए। बीडीओ को प्रत्येक चौथे रविवार को पेंशन संबंधी कैंप लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे पेंशनरों की समस्याओं का समाधान होगा।
उन्होंने क्षेत्र पंचायत संबंधी पत्रावलियों, भुगतान व ग्रांट रजिस्टरों के निरीक्षण में कमियां मिलने पर लेखाकार को कड़ी फटकार लगाई। जेई व बीडीओ के निरीक्षणों की रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। स्वयं सहायता समूह की महिला से संवाद कर स्पष्ट जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई। बीडीओ को स्वयं सहायता समूहों के कार्यों में रुचि लेते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed