{"_id":"69bc403860b76277bc054636","slug":"bike-riding-youth-dies-after-colliding-with-divider-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152229-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे लोग।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर कारीपाकर गांव के पास एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मजदूरी करता था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्रेमनगर निवासी शुभम (25) मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम वह परिजनों से किसी व्यापारी का राशन उतारने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात पुलिस ने परिजनों को शुभम के घायल होने की सूचना दी। घर के लोग अस्पताल पहुंचे तो वह मृत मिला। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत होने की बात सामने आई है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर पर गंभीर चोटें लगने से ज्यादा खून बह गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत, एक घायल
मास्टरबाग (सीतापुर)। कमलापुर में बिसवां-सिधौली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस वजह से ट्रक के पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मछरेहटा के भिटौरा गांव निवासी गोपाल अपने पुत्र सुमित (2) को लेकर राजेडीह गांव स्थित जिंद बाबा मजार गए थे। उन्होंने मजार पर मनौती मांगी थी कि पुत्र होने पर उसका मुंडन मजार पर लाकर कराएंगे। मनौती पूरी होने पर वह परिजनों व ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मजार पर मुंडन कराने गए थे। लौटते समय बिसवां-सिधौली मार्ग पर बौंठा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली के आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
इस वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली का डीजल टैंक फट गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार गोपाल के साढ़ू की पुत्री लक्ष्मी (28) घायल हो गईं। युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार जारी है। अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खुलेआम यात्रा कर रहे लोग
ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य के लिए करने के सख्त आदेश हैं। इसके बावजूद इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। स्थानीय प्रशासन भी कड़ी कार्रवाई नहीं करता है। इस नियम के उल्लंघन पर दस हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। नवरात्र में श्रद्धालु अक्सर बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से यात्रा करते नजर आते हैं।
Trending Videos