सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus station to be built in Naimisharanya on 5600 square meters

Sitapur News: नैमिषारण्य में 5600 वर्ग मीटर में बनेगा बस स्टेशन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bus station to be built in Naimisharanya on 5600 square meters
नैमिषारण्य बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य में बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक बस स्टेशन जल्द आकार लेने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव की पहल पर मंत्री परिषद ने कस्बे में अत्याधुनिक बस स्टेशन की मंजूरी दे दी है। अब छप्पन सौ वर्ग मीटर में इस बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
Trending Videos




विधायक रामकृष्ण भार्गव ने बताया कि लंबे समय से कस्बे में एक बेहतर बस स्टेशन की आवश्यकता थी। नैमिषारण्य कस्बा पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों को आवागमन होता रहता है। यहां मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के साथ दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में कस्बे में बसों के ठहराव के साथ अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं की आवश्यकता थी। इसलिए लगातार पत्राचार कर कस्बे में पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन बनाने की मांग की। हाल ही में मंत्री परिषद ने 5600 वर्ग मीटर में 62 करोड़ से अत्याधुनिक बस स्टेशन को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वातानुकूलित प्रतीक्षालय, विश्रामगृह संग बनेगा वीआईपी लाउंज

विधायक पुत्र विजय भार्गव ने बताया कि बस स्टेशन हाई सिक्योरिटी फीचर से लैस होगा। इसमें प्रवेश व निकासी द्वार पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, विश्रामगृह और वीआईपी लाउंज की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और वातानुकूलित सिनेमा हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी। डिजिटल सुविधाओं को भी इस योजना में प्रमुखता दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रियल-टाइम बस ट्रैकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी।



जल्द शुरू होगी निर्माण की कवायद

पीपीपी मॉडल आधारित बस स्टेशन की परियोजना के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। करीब 62 करोड़ से परियोजना आकार लेगी। इसके लिए लगातार प्रयास किया गया है। बस स्टेशन के निर्माण की कवायद जल्द शुरू होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन सेवाएं मिलेंगी।
- रामकृष्ण भार्गव, भाजपा विधायक, मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed