फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City residents grapple with a three-hour power cut.

Sitapur News: तीन घंटे की कटौती से जूझे शहरवासी

Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
City residents grapple with a three-hour power cut.
सीतापुर। भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 मोहल्लों में बृहस्पतिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। तार टूटने, जंपर उड़ने व ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते दिक्कत आई। इससे करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


विकास नगर, श्रीनगर कॉलोनी, नवीन चौक, भार्गव कॉलोनी, विश्राम नगर सहित 15 मोहल्लों में सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को तलाशा। दो स्थानों पर जंपर उड़ा। बिजली लाइन की मरम्मत के बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


इसी तरह पुराना सीतापुर इलाके के मिरदही टोला, कजियारा, कोट, मुंशीगंज आदि मोहल्लों में दोपहर दो से चार बजे के बीच आपूर्ति बंद रही। यहां ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इसी तरह नई बस्ती, नैपालापुर, आदर्श नगर मोहल्ले में केबल फुंकने के कारण तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि लोकल फॉल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है। जानकारी मिलने पर तत्काल सही करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा के मार्गों पर लगे बिजली के खंभों को पॉलिथीन से ढका जा रहा है, जिससे करंट उतरने की आशंका न रहे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नैमिषारण्य से तमाम कांवड़िये श्यामनाथ मंदिर आते हैं। इस मार्ग से गोला गोकर्णनाथ भी जाते हैं। इस रूट पर करीब 100 खंभे चिह्नित किए गए हैं। खंभों से दूर रहने की चेतावनी भी लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed