फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: 75-year-old man dies after being shot; police investigating.

Sitapur: गोली लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देशी तमंचे से हुई थी फायर

Fri, 31 Jul 2026 10:01 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 31 Jul 2026 10:01 AM IST
सार

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर संदना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Sitapur: 75-year-old man dies after being shot; police investigating.
गोली लगने से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।  घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह देर रात अपने घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनके गले में देशी तमंचे से गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर संदना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके फिलहाल मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed