फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth arrested with 10 kg of cannabis.

Sitapur News: 10 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 10 kg of cannabis.
परसेंडी। तालगांव पुलिस ने स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को 10 किलो 196 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस व स्वाट टीम कसरैला-लहरपुर मार्ग पर धोंधी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कार सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस को अपनी ओर आता देख कार सवार तीन युवक भाग गए। पुलिस टीम ने कार के बाहर खड़े लखीमपुर खीरी के फरधान थाना गुठना बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शुक्ला को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
तीन अन्य आरोपियों की तलाश तेज
चेकिंग के दौरान भाग निकले तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम व स्वाट जुट गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क की पड़ताल करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed