फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Register on the seed seller portal today.

Sitapur News: बीज विक्रेता पोर्टल पर आज करवा लें पंजीकरण

Fri, 31 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Register on the seed seller portal today.
सीतापुर। जिले के सभी संस्थागत, सहकारी और निजी बीज विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। जिला कृषि अधिकारी ने बीज व्यवसाय को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और बीजों की ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साथी पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब बीज विक्रेता पोर्टल पर 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन से बीज उत्पादन, स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण, पैकिंग, वितरण और बिक्री की पूरी प्रक्रिया को साथी पोर्टल के माध्यम से संचालित करने का शासन ने निर्णय लिया है। अब सभी बीज उत्पादकों, वितरकों, सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थाओं, निगमों, निजी फर्मों, कंपनियों और एफपीओ (किसान उत्पादक संगठनों) को इस नई समय सीमा तक पोर्टल पर पंजीकृत होकर अपना व्यवसाय संचालित करना होगा।
विज्ञापन


बताया कि यदि कोई भी बीज विक्रेता निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक साथी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं होता है, तो संबंधित फर्म या विक्रेता का बीज लाइसेंस स्वतः ही निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed