सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM Yogi will come to Tapodham Ashram in the city today

Sitapur News: शहर के तपोधाम आश्रम में आज आएंगे सीएम योगी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Tapodham Ashram in the city today
तपोधाम आश्रम में सजाया गया फव्वारा।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर आ रहे हैं। सीएम करीब 1.20 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह शहर के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम में अनुष्ठान और मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन देर रात तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। जीआईसी से तपोधाम आश्रम तक शहर को चमका दिया गया है।
Trending Videos

सोमवार दोपहर 02:05 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शहर के जीआईसी मैदान में उतरेगा। मुख्यमंत्री 02.15 बजे तपोधाम आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 03:25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। शहर के शास्त्रीनगर स्थित नाथ संप्रदाय के तपोधाम आश्रम में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम की नई बिल्डिंग सेवा भारती का सभागार और गोरख अमृत धारा नामक नवनिर्मित फव्वारे का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यहां यूपी के अलावा पंजाब व हरियाणा समेत कई राज्यों से संतों का आगमन होगा। संत-महंतों समेत करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम डॉ. राजागणपति आर ने जनपद को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।




गुमनाम रहा तपोधाम आश्रम अब बटोर रहा है सुर्खियां
शहर के शास्त्रीनगर की तंग गलियों से होकर नाथ संप्रदाय से जुड़े तपोधाम आश्रम का रास्ता गुजरता है। एक सप्ताह पहले तक गुमनाम सा यह तपोधाम आश्रम मुख्यमंत्री के आगमन की आहट के बाद एकाएक सुर्खियां बटोरने लगा। इस आश्रम के इतिहास पर एक नजर डालें तो यहां श्रीश्री 1008 गिरधारीनाथ महराज का 1958 में आगमन हुआ। उन्होंने यहां कई वर्षों तक कठोर तप किया। बताया जाता है कि पड़ोस में बहने वाली सरायन नदी 1962 में उफनाई तो यह स्थान भी डूब गया था। बाढ़ उतरने पर गिरधारीनाथ महराज ने सरायन के पानी में अपनी अंगुली से रक्त का छिड़काव किया और प्रार्थना की। इसके बाद आसपास इलाके में तो बाढ़ आई पर यह स्थान कभी बाढ़ के पानी में नहीं डूबा।


इतिहास में होगी दर्ज होगी तारीख
तपोधाम आश्रम के महंत तेजनाथ के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। इस आश्रम से जुड़े अनुयायियों की मानें तो बाबा गिरधारीनाथ के ब्रह्मलीन होने पर 2005 में यहां उनकी दिव्य मूर्ति स्थापित कराई गई। इसके बाद से हर साल नौ फरवरी को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाता है। करीब पांच एकड़ में विकसित इस आश्रम के इतिहास में यह नौ फरवरी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। इस साल के मूर्ति स्थापना दिवस में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शामिल होने आ रहे हैं। सीएम योगी भी नाथ संप्रदाय से जुड़े हैं।


शहर में रविवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा
तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस के आयोजन के क्रम में रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश लेकर आगे चल रही थीं। भव्य रथ पर महंत तेजनाथ सवार थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं के काफिले का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इसके अलावा आश्रम में भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

1700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। उनकी सुरक्षा को लेकर कुल 1700 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। एएसपी उत्तरी आलाेक सिंह ने बताया कि चार एएसपी, 12 सीओ समेत कुल 17 सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed